माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर द्वारा संपूर्ण जिला में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आगामी छठ महापर्व के अवसर पर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सुविधा प्रदान करने हेतु विभिन्न छठ घाटों का उन्नयन, सौन्दर्यीकरण एवं निर्माण किया जा रहा है।
जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित घाट की सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे लोगों को स्थानीय स्तर पर छठ महापर्व के दौरान अर्घ्य अर्पित करने में सहूलियत मिलेगी तथा ग्रामीण आधारभूत संरचना एवं सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार होगा।
फोटो: ग्राम पंचायत-शुभंकरपुर खाजे, द्वारिकानाथपुर, प्रखंड मड़वन, जिला मुजफ्फरपुर में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत छठ घाट का सौंदर्यीकरण
#JaiChhathiMaiya
#ChhathPujaMeinAaiyeBihar
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
9 views | Muzaffarpur, Bihar | Oct 31, 2026