लंगट सिंह कॉलेज में सरदार पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन
लंगट सिंह कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसी अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में कॉलेज आईक्यूएसी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर प्राचार्या एवं शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण से हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प ने एकीकृत भारत को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सभी से सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया, ताकि उस मजबूत और एकजुट भारत का सपना साकार हो सके जिसके लिए सरदार पटेल ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। प्राचार्या ने उपस्थित सभी लोगों को ‘राष्ट्रीय एकता की शपथ’ भी दिलाई। यह शपथ सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों का सम्मान करने तथा देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए समर्पित रहने का सामूहिक संकल्प थी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत प्राचार्या प्रो कनुप्रिया के नेतृत्व में कॉलेज एनएसएस एवं एनसीसी द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ का भी आयोजन किया गया।
Musahri, Muzaffarpur | Oct 31, 2026