बलिया।* जनपद के जगदीशपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में लगी सचल विज्ञान प्रदर्शनी पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है। सरकारी स्कूल के बच्चों ने अपने मॉडल, प्रयोग और प्रोजेक्ट से सबका दिल जीत लिया है।
*क्या है आंचलिक विज्ञान नगरी?*
आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ, राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद की एक इकाई है, जो भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन कार्यरत है।
केंद्र का मुख्य उद्देश्य विज्ञान को सरल बनाकर जन-मानस में, विशेषकर विद्यार्थियों तक पहुँचाना है। आंचलिक विज्ञान नगरी केवल लखनऊ की ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश का एक गौरव है, जो विज्ञान को जन-मानस में लोकप्रिय बनाने के लिए गत *37 वर्षों* से कार्यरत है।
आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषयों पर आधारित विज्ञान दीर्घाएँ, विज्ञान पार्क, प्रागैतिहासिक प्राणी उद्यान के प्रदर्शन के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के दूरस्थ गाँवों के विद्यालयों में एक भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उन विद्यार्थियों एवं जनमानस हेतु करता है, जो आंचलिक विज्ञान नगरी का भ्रमण प्रायः नहीं कर पाते हैं।
*इस वर्ष बलिया को चुना गया*
इसी शृंखला में आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ द्वारा सचल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के विद्यालयों में किया जाता है तथा इस वर्ष *जनपद बलिया, उ.प्र. को* उपर्युक्त कार्यक्रम हेतु चुना गया है
Ballia, Ballia | Nov 21, 2026