शामली: गढ़ी अब्दुल्ला खां में हथछोया के ग्रामीण की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, चचेरे भाई ने अवैध संबंधों के चलते किया कत्ल
Shamli, Shamli | Sep 19, 2025 शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे थाना क्षेत्र के गढ़ी अब्दुल्ला खां में एक खेत से हथछौया निवासी 21 वर्षीय कयूम की लाश मिली थी, जिसकी चाकू से हमला कर हत्या की गई थी। पुलिस ने बताया कि वारदात में मृतक के चचेरे भाई हथछौया निवासी जुल्फान को गिरफ्तार किया है। आलाकत्ल चाकू व बाइक बरामद की गई है।