शामली: रायपुर में जानलेवा हमले की घटना में पुलिस ने 2 युवकों को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
Shamli, Shamli | Sep 19, 2025 शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बाबरी थाना पुलिस ने बताया कि 16 सितंबर को थानाक्षेत्र के गांव रायपुर में बिजेंद्र नाम के ग्रामीण पर फायरिंग कर जानलेवा हमले की वारदात हुई थी। पुलिस ने बताया कि वारदात में गांव रायपुर निवासी फरीद उर्फ नबील और शहजाद नाम के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 2 अवैध तमंचे व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।