शामली: एसपी ने नवीन पुलिस लाइन का निरीक्षण किया, अफसरों को दिए दिशा-निर्देश
Shamli, Shamli | Sep 19, 2025 शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक एसपी शामली एनपी सिंह ने नवीन पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। एसपी ने सलामी परेड के बाद परिहवन शाखा व यूपी—112 शाखा के वाहनों, उपकरणों आदि की स्थिति की जांच की। उन्होंने आरटीसी मैस, बैरक एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अभ्यार्थियों से समस्याओं के बारे में जानकारी ली।