शामली: टोड़ा निवासी ग्रामीण को पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार, थाना झिंझाना पर दर्ज हुआ केस
Shamli, Shamli | Sep 18, 2025 गुरूवार शाम करीब 6 बजे झिंझाना थाना पुलिस ने बताया कि थानाक्षेत्र की चौसाना चौकी पुलिस ने अवैध शराब में लिप्त अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टोड़ा गांव निवासी इंदर नाम के ग्रामीण को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में केस दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।