शामली: कुकर फैक्ट्री से साइकिल पर घर लौट रहे सिंभालका के श्रमिक की शामली के दिल्ली रोड पर क्रेन की टक्कर से मौत
Shamli, Shamli | Sep 19, 2025 शामली के सिंभालका गांव निवासी महेंद्र सिंह शामली के दिल्ली रोड पर स्थित एक कुकर फैक्ट्री में काम करते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात साइकिल पर घर लौटते समय फैक्ट्री से कुछ ही दूरी पर एक क्रेन की टक्कर से महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और चालक क्रेन छोड़कर भाग गया। मृतक के बेटे प्रदीप कुमार ने गुरूवार रात 11 बजे शहर कोतवाली पर केस दर्ज कराया है।