शामली: गढ़ी अब्दुल्ला खां में खेत पर मिला हथछोया निवासी सब्जी विक्रेता का शव, चाकू से हमला कर हत्या की गई
Shamli, Shamli | Sep 19, 2025 शुक्रवार सुबह साढ़े 7 बजे गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस को गढ़ी अब्दुल्ला में एक खेत पर अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। मृतक की शिनाख्त हथछोया निवासी 21 वर्षीय सब्जी विक्रेता कय्यूम के रूप में हुई। सूचना पर एसपी समेत अन्य अफसर भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना की। पुलिस ने मौके से आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया। SP एनपी सिंह ने शीघ्र खुलासे की बात कही है।