जगन्नाथपुर: गुवा सेल के ठेकेदार उपेंद्र प्रसाद ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक, पुलिस जांच में जुटी
गुवा सेल से जुड़े जाने-माने ठेकेदार एवं सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्ति उपेंद्र प्रसाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उपेंद्र प्रसाद मफलर के सहारे छत में लगे हुक से फांसी पर लटके हुए थे। यह देखते ही बेटा बदहवास हो गया और शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें नीचे उतारा और बिना देर किए गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया।