पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा- संविधान से एक-एक कर आरक्षण निकाले जा रहे हैं
राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राजद कार्यालय में संबोधित करते हुए कहा कि संविधान में आरक्षण के जो भी प्रावधान थे वह एक-एक करके निकाले जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर करारा हमला बोलते हुए यह भी कहा कि भाजपा ने यह घोषणा की थी की संविधान की समीक्षा की जाएगी।