पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर सांसद अरुण भारती ने कहा,जो भी नौकरियां दी गई है उसका श्रेय सीएम नीतीश कुमार को जाता है
प्रदर्शन के दौरान छात्रों और शिक्षकों पर किए जा रहे लाठी चार्ज को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपना बयान देते हुए कहा था कि हम लोग नौकरी देते थे और यह सरकार छात्रों और शिक्षकों पर लाठी चार्ज कर रही है। इसे लेकर सांसद अरुण भारती ने कहा कि किसी भी राज्य सरकार के द्वारा जब नौकरी दी जाती है तो उसका श्रेय उस राज्य के मुखिया को जाता है।