पटना ग्रामीण: पुलिस को झंडु बाम लगाकर फरार हुए 1 लाख के इनामी अपराधी को पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो अन्य बदमाश भी अरेस्ट
पटना पुलिस ने कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी एक लाख का इनामी था। अपराधी अपनी बहन के घर राखी बंधवाने के लिए आया था। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर आलमगंज पुलिस ने अपराधी को दबोच लिया। पटना ईस्ट एसपी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा दो अन्य बदमाश भी गिरफ्तार किये गये हैं।