पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में लैंड सर्वे पर मंत्री लेशी सिंह ने कहा- जमीन सर्वे होगा तो झंझट खत्म हो जाएगा
बिहार में आज से लैंड सर्वे शुरू कर दिया गया है लेकिन विपक्ष के नेताओं के द्वारा लगातार यह कहा जा रहा है की जमीन सर्वे में भ्रष्टाचार होगा। इसे लेकर जब बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जमीन को लेकर कई सारे विवाद होते हैं अगर जमीन सर्वे होगा तो झंझट खत्म हो जाएगा।