पटना ग्रामीण: नेऊरा में बाइक लूट के दौरान हुई हत्या मामले में दो अपराधी गिरफ्तार, पेट्रोल पंप पर अपराधियों को पसंद आई थी मृतक की बाइक
बीते दिनों नेऊरा में बाइक लूटपाट के दौरान विरोध करने पर बाइक सवार सत्यम की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पटना पुलिस ने सत्यम हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। दो बदमाशों की तलाश की जा रही है। पटना वेस्ट एसपी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान ये जानकारी दी।