शाहजहांपुर नगर निगम में 'भ्रष्टाचार की कसम' वाला वीडियो वायरल, जांच के आदेश
शाहजहांपुर। नगर निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें पार्षद हाथों में गंगाजल लेकर कसम खाते दिख रहे हैं।
वीडियो में एक व्यक्ति शपथ दिला रहा है - _"जो भी निगम की आमदनी होगी वो साठों में बटेगी बराबर से, और हम जितने लोग हैं, हमारे ग्रुप के लोगों पर अगर किसी पर आंच आती है तो सब इकट्ठे होंगे"_ 294b
वायरल वीडियो में कई लोग बोतल से पानी हाथ में लेकर शपथ की तैयारी करते और दोहराते नजर आ रहे हैं। दावा है कि ये सभी 60 वार्डों के पार्षद हैं और निगम से होने वाली कथित कमाई को 60 हिस्सों में बांटने की कसम खा रहे हैं। 6cb3
वीडियो 25 अगस्त को सामने आया और देखते ही देखते चर्चाओं में आ गया। वीडियो के बाद निगम में भ्रष्टाचार को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
मामले पर नगर आयुक्त सौम्या गुरु रानी ने कहा है कि वायरल वीडियो नवंबर 2025 का बताया जा रहा है और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं
वहीं कुछ पार्षदों ने इसे ई-स्मार्ट कंपनी के विरोध के दौरान की बैठक का वीडियो बताया है। पार्षद लालू पुजारी और अनूप गुप्ता का कहना है कि वीडियो को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है, छवि धूमिल करने के लिए पुराना वीडियो वायरल किया जा रहा है।
फिलहाल प्रशासन जांच कर रहा है, लेकिन गंगाजल हाथ में लेकर "ईमानदारी से बंटवारे" की ये कसम शाहजहांपुर की सियासत में बड़ा मुद्दा बन गई है।
#Shahjahanpur #NagarNigam #ViralVideo #Corruption #UPNews #Parshad