फिरोजाबाद: कृषि विभाग में 41 प्राविधिक सहायकों को मिला नियुक्ति पत्र, रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर चयनित 41 नवयुवकों को आज विकास भवन सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, मेयर कामिनी राठौर, ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव और उपनिदेशक कृषि सत्येन्द्र सिंह मौजूद रहे। इस दौरान लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा-सुना गया।
ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव ने कहा -
हमारे जनपद को 41 प्राविधिक सहायक मिले हैं, जो तकनीकी रूप से किसानों को उन्नत खेती के तरीके बताएंगे। इससे जनपद का गौरव बढ़ेगा। सभी चयनित युवा पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करें।
मेयर कामिनी राठौर ने कहा -
प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर आप सभी को यह नियुक्ति तोहफे के रूप में दी है। कृषि के क्षेत्र में युवाओं को बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी होगी और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
#Firozabad #UPSSSC #TechnicalAssistant #AppointmentLetter #YogiGovernment #AgricultureDepartment #FirozabadNews