चाईबासा: विधानसभा में उठाए गए सवालों पर सभापति सुरेश पासवान ने सख्ती दिखाई, लंबित मामलों को समय-सीमा में निपटाने का दिया निर्देश
चाईबासा। झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति के सभापति सह विधायक सुरेश पासवान की अध्यक्षता में गुरुवार को पाच बजे जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित परिसदन सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।