चाईबासा: मतदान के दिन नगरपालिका क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश, दुकानें भी रहेंगी बंद: आदेश जारी
नगरपालिका चुनाव को लेकर मतदान के दिन नगरपालिका क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश को घोषणा की गई है। साथ ही नगर पर्षद क्षेत्र में अवस्थित दुकानों तथा प्रतिष्ठानों को भी बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। इस संबंध में जिले के उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आम सूचना जारी किया है।