पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित मंझारी थाना क्षेत्र के भरभरिया गांव स्थित टोली दूंकूसाई में 18 वर्षीय जानकी माई चातर की जहर खाने से मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, जानकी माई चातर ने गअचानक जहर खा लिया।जहर खाने के कुछ ही देर बाद उसे उल्टी होने लगी। परिजन तत्काल उसे मंझारी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां मौत हो गई।