मलाणा घाटी में संवाद एवं जनसहभागिता — कुल्लू पुलिस की पहल
Kullu Times
कुल्लू पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस., IPS द्वारा मलाणा गांव का दौरा कर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, युवक मंडल, देवता समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ संवाद किया गया।
बैठक में पर्यटन एवं यातायात व्यवस्था, शिक्षा व खेलों को बढ़ावा देने, नशे के दुष्प्रभावों, अवैध भांग की खेती में कमी लाने तथा नशा तस्करी से संबंधित सूचनाएं 112 के माध्यम से साझा करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
साथ ही, जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय एवं सक्रिय जनसहभागिता को अपराध एवं नशे के विरुद्ध प्रभावी कदम बताया गया।
सुरक्षित पर्यटन • नशामुक्त समाज • मजबूत जन-पुलिस सहभागिता
Kullu Police
Kullu, Kullu | Sep 13, 2026