Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
आग
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
kullutimes
कुल्लू लाइव :- 75 वर्षों की सेवा यात्रा का ऐतिहासिक पड़ाव - सर्वांगी विकास संघ, सरवरी, कुल्लू मना रहा 75वां अमृत महोत्सव, इस उपलक्ष्य पर जोनल हॉस्पिटल कुल्लू के एमड़ी मेडिसिन डॉक्टर कल्याण ठाकुर का सम्बोधन। Kullu Times
Kullu, Kullu
| Sep 13, 2026
MORE NEWS
जिला कुल्लू के 201 स्काउट्स एवं गाइड्स के तृतीय सोपान टेस्टिंग शिविर का चौथा दिन संपन्न Kullu Times पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर में आयोजित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कुल्लू के तृतीय सोपान टेस्टिंग शिविर का आज चौथा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में जिला कुल्लू के 31 स्कूलों से 201 स्काउट्स एवं गाइड्स भाग ले रहे हैं। मनोहर लाल ठाकुर, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) एवं नारायण शर्मा, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रतिभागियों की गांठों की परीक्षा, लॉग बुक चेकिंग, कैम्पस एवं एस्टीमेशन तथा फर्स्ट एड की परीक्षा ली गई। दोपहर बाद सभी प्रतिभागियों को जमलू ऋषि के पवित्र स्थल सोयल की उद्देश्यपूर्ण हाइकिंग करवाई गई। वहीं, टीम सहभागिता के निदेशक एवं स्नो लैंड स्काउट्स एंड गाइड्स ओपन ग्रुप के ग्रुप लीडर बीजू हिमदल द्वारा बच्चों के लिए नशे के खिलाफ जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों और इससे दूर रहने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। शिविर के सफल आयोजन में राज्य संगठन आयुक्त पंकज गुप्ता, जिला संगठन आयुक्त (गाइड्स) रीना परमार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) देव चंद एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड्स) शांति देवी सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कल शिविर का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रेम सिंह, सेवानिवृत्त महानिरीक्षक, आईटीबीपी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर शिविर का समापन करेंगे।
Kullu, Kullu | Sep 13, 2026
मलाणा घाटी में संवाद एवं जनसहभागिता — कुल्लू पुलिस की पहल Kullu Times कुल्लू पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस., IPS द्वारा मलाणा गांव का दौरा कर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, युवक मंडल, देवता समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ संवाद किया गया। बैठक में पर्यटन एवं यातायात व्यवस्था, शिक्षा व खेलों को बढ़ावा देने, नशे के दुष्प्रभावों, अवैध भांग की खेती में कमी लाने तथा नशा तस्करी से संबंधित सूचनाएं 112 के माध्यम से साझा करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही, जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय एवं सक्रिय जनसहभागिता को अपराध एवं नशे के विरुद्ध प्रभावी कदम बताया गया। सुरक्षित पर्यटन • नशामुक्त समाज • मजबूत जन-पुलिस सहभागिता Kullu Police
Kullu, Kullu | Sep 13, 2026
इसी वर्ष तीन और चरणों में आयोजित होगी नालंदा नेक्सट जेन टेलेंट हंट परीक्षा :- निरंजन देव शर्मा Kullu Times आज नालंदा में नेक्स्टजेन टेलेंट हंट परीक्षा के पहले चरण का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कुल्लू के आसपास के स्कूलों के 154 के करीब छात्रों ने हिस्सा लिया। नालंदा के डायरेक्टर डॉ निरंजन देव शर्मा ने बताया कि आगे के तीन चरणों में इस परीक्षा का आयोजन मनाली , बंजार और आनी उपमंडलों में भी करवाया जाएगा। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर नालंदा नेक्स्टजेन में एडमिशन लेने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि सामान्यतः इस तरह की परीक्षा के आधार पर कुछ ही छात्र छात्रवृत्ति प्राप्त कर पाते हैं पर नालंदा नेक्स्टजेन टेलेंट हंट में प्राप्त अंकों के आधार पर हर छात्र को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर अभिभावकों के लिए भी छात्रों के भविष्य से जुड़ी जानकारी संबंधी ओरिएनटेशन सेशन का आयोजन किया गया।
Kullu, Kullu | Sep 13, 2026
सर्वांगी विकास संघ, सरवरी, कुल्लू में मनाया गया 75वां अमृत महोत्सव द्वादश संघ सम्मेलन में जुटे देश के प्रसिद्ध संत-महात्मा, 11 से 13 सितंबर तक एकांत आश्रम में हुआ भव्य आयोजन Kullu Times 1951 से निर्बाध रूप से समाज सेवा, मानव सेवा और आध्यात्मिक चेतना के लिए समर्पित सर्वांगी विकास संघ, कुल्लू ने अपने गौरवशाली इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। संस्था ने अपना 75वां अमृत वर्ष (1951-2026) - द्वादश संघ सम्मेलन, बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। तीन दिवसीय विराट सम्मेलन देवभूमि कुल्लू की पावन धरा एकांत आश्रम, शर्वरी तीर में 11, 12 और 13 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया इस सम्मेलन व संघ के इस महाकुंभ में आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। 11 सितंबर को स्वामी विवेकानंद भावात्मक दिवस: प्रसिद्ध संत स्वामी मुक्तिदानंद महाराज का विशेष आध्यात्मिक प्रवचन रहा और 12 सितंबर को माँ शारदा भावात्मक दिवस: षोडशोपचार पूजा, सुंदरकांड पाठ एवं साध्वी लता का ओजस्वी उद्बोधन तथा 13 सितंबर को श्री रामकृष्ण भावात्मक दिवस: सामूहिक हवन, पूर्णाहुति एवं भव्य सार्वजनिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। समापन समारोह के सार्वजनिक अधिवेशन की अध्यक्षता स्वामी भीतिहरानन्द महाराज ने किया जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध चिकित्सविद् डॉ. कल्याण सिंह, एम.डी. मेडिसिन, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ने शिरकत किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया और छात्रों को मुख्य अतिथि, विशेष अतिथियों ने पुरस्कृत किया। संघ के प्रमुख मार्गदर्शक साध्वी मानसी चैतन्य, साध्वी क्षमाश्री चैतन्य, साध्वी उन्मेषा चैतन्य, अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष दिनेश भारद्वाज, तथा सचिव डॉ. टेक चंद भल्ला ने बताया कि यह सम्मेलन केवल उत्सव नहीं, बल्कि 75 वर्षों की सेवा, त्याग और समर्पण को नमन है।इस सम्मेलन में अशेष परिवार के दिल्ली, हमीरपुर, सरकारघाट, सोलन, कोलकाता, अहमदाबाद आदि विभिन्न स्थानों से आए सदस्यगण ने भाग लिया
Kullu, Kullu | Sep 13, 2026
आज हिमालयन स्टार हंट की डांसिंग और सिंगिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस विजेता और डायरेक्टर बड़ागढ़ रिजॉर्ट एंड स्पा IHCL सेलेक्शंस नकुल खुल्लर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया, यह प्रतियोगिता रागा म्यूजिक प्रोडक्शन के चेयरमैन डॉ. सुरेश ने आयोजित किया जिसका थीम - नो ड्रग्स ओनली म्यूजिक पर आधारित था, आयोजन के अंत में मुख्य अतिथि नकुल खुल्लर ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया और सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को शुभकामनायें प्रेषित की और नन्हे कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कमाना कर सब को बधाई दी। आज के इस आयोजन में अधिवक्ताराणा, देवराज शर्मा और सुनील कुमार भी मौजूद रहे। Kullu Times Nakul Khullar
Kullu, Kullu | Sep 13, 2026
वन विभाग द्वारा करवाई जा रही राज्य स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज हुआ समापन #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
Kullu, Kullu | Sep 13, 2026
सिस्सू, लाहौल में Scorpio लेकर नदी में उतर गए। 🌊 शायद कुछ लोगों को लगता है महँगी गाड़ी खरीदते ही पहाड़ भी पुश्तैनी संपत्ति हो जाते हैं। गाड़ी फँसेगी तो स्थानीय लोग निकालेंगे, क्योंकि साहब को Adventure चाहिए… और उसकी कीमत चुकाने के लिए पहाड़ के लोग। पहाड़ कोई आपकी off-roading playground नहीं हैं। यहाँ आपकी एक बेवकूफ़ी, किसी और की जान का जोखिम बन सकती है। वैसे अक्ल साथ लाना भी पर्यटन का हिस्सा है। #manalinews #manaliwassi #manaliupdate #manalı #kullumanlinews
Kullu, Kullu | Sep 13, 2026
मलाणा घाटी में संवाद एवं जनसहभागिता — कुल्लू पुलिस की पहल 🏔️🤝 कुल्लू पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक एस., IPS द्वारा मलाणा गांव का दौरा कर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, युवक मंडल, देवता समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ संवाद किया गया। बैठक में पर्यटन एवं यातायात व्यवस्था, शिक्षा व खेलों को बढ़ावा देने, नशे के दुष्प्रभावों, अवैध भांग की खेती में कमी लाने तथा नशा तस्करी से संबंधित सूचनाएं 112 के माध्यम से साझा करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही, जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय एवं सक्रिय जनसहभागिता को अपराध एवं नशे के विरुद्ध प्रभावी कदम बताया गया। सुरक्षित पर्यटन • नशामुक्त समाज • मजबूत जन-पुलिस सहभागिता 🇮🇳 #KulluPolice #Malana #CommunityPolicing
Kullu, Kullu | Sep 13, 2026