सर्वांगी विकास संघ, सरवरी, कुल्लू में मनाया गया 75वां अमृत महोत्सव
द्वादश संघ सम्मेलन में जुटे देश के प्रसिद्ध संत-महात्मा, 11 से 13 सितंबर तक एकांत आश्रम में हुआ भव्य आयोजन
Kullu Times
1951 से निर्बाध रूप से समाज सेवा, मानव सेवा और आध्यात्मिक चेतना के लिए समर्पित सर्वांगी विकास संघ, कुल्लू ने अपने गौरवशाली इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। संस्था ने अपना 75वां अमृत वर्ष (1951-2026) - द्वादश संघ सम्मेलन, बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।
तीन दिवसीय विराट सम्मेलन देवभूमि कुल्लू की पावन धरा एकांत आश्रम, शर्वरी तीर में 11, 12 और 13 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया
इस सम्मेलन व संघ के इस महाकुंभ में आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
11 सितंबर को स्वामी विवेकानंद भावात्मक दिवस: प्रसिद्ध संत स्वामी मुक्तिदानंद महाराज का विशेष आध्यात्मिक प्रवचन रहा और 12 सितंबर को माँ शारदा भावात्मक दिवस: षोडशोपचार पूजा, सुंदरकांड पाठ एवं साध्वी लता का ओजस्वी उद्बोधन तथा 13 सितंबर को श्री रामकृष्ण भावात्मक दिवस: सामूहिक हवन, पूर्णाहुति एवं भव्य सार्वजनिक अधिवेशन का आयोजन किया गया।
समापन समारोह के सार्वजनिक अधिवेशन की अध्यक्षता स्वामी भीतिहरानन्द महाराज ने किया जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध चिकित्सविद् डॉ. कल्याण सिंह, एम.डी. मेडिसिन, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ने शिरकत किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया और छात्रों को मुख्य अतिथि, विशेष अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
संघ के प्रमुख मार्गदर्शक साध्वी मानसी चैतन्य, साध्वी क्षमाश्री चैतन्य, साध्वी उन्मेषा चैतन्य, अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष दिनेश भारद्वाज, तथा सचिव डॉ. टेक चंद भल्ला ने बताया कि यह सम्मेलन केवल उत्सव नहीं, बल्कि 75 वर्षों की सेवा, त्याग और समर्पण को नमन है।इस सम्मेलन में अशेष परिवार के दिल्ली, हमीरपुर, सरकारघाट, सोलन, कोलकाता, अहमदाबाद आदि विभिन्न स्थानों से आए सदस्यगण ने भाग लिया
Kullu, Kullu | Sep 13, 2026