इसी वर्ष तीन और चरणों में आयोजित होगी नालंदा नेक्सट जेन टेलेंट हंट परीक्षा :- निरंजन देव शर्मा
Kullu Times
आज नालंदा में नेक्स्टजेन टेलेंट हंट परीक्षा के पहले चरण का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कुल्लू के आसपास के स्कूलों के 154 के करीब छात्रों ने हिस्सा लिया। नालंदा के डायरेक्टर डॉ निरंजन देव शर्मा ने बताया कि आगे के तीन चरणों में इस परीक्षा का आयोजन मनाली , बंजार और आनी उपमंडलों में भी करवाया जाएगा।
इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर नालंदा नेक्स्टजेन में एडमिशन लेने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सामान्यतः इस तरह की परीक्षा के आधार पर कुछ ही छात्र छात्रवृत्ति प्राप्त कर पाते हैं पर नालंदा नेक्स्टजेन टेलेंट हंट में प्राप्त अंकों के आधार पर हर छात्र को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर अभिभावकों के लिए भी छात्रों के भविष्य से जुड़ी जानकारी संबंधी ओरिएनटेशन सेशन का आयोजन किया गया।
Kullu, Kullu | Sep 13, 2026