कनवास: मांदल्याहेड़ी यात्री प्रतीक्षालय पर लगी पूर्व MLA की पट्टिका को अज्ञात लोगों ने तोड़कर फेंका, SHO को सौंपा ज्ञापन
Kanwas, Kota | Jan 30, 2025 कनवास कस्बे में दरा मार्ग पर थाने के समीप मांदल्याहेड़ी यात्री प्रतीक्षालय पर लगी सांगोद के पूर्व विधायक भरत सिंह के नाम की पट्टिका को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ कर सड़क किनारे फेकने का मामला सामने गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे आया है। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर पारेता के नेतृत्व में थानाधिकारी श्यामाराम विश्नोई को कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन सौपा गया।