मेजा: चुप्पेपुर गांव में गरीब किसान के छप्पर नुमा घर में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हुआ
Meja, Allahabad | Mar 28, 2025 मेजा तहसील व थाना क्षेत्र के चुप्पेपुर गांव निवासी शिव श्याम सिंह पुत्र बद्रीनाथ सिंह के घर में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसे देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। जब तक ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और बाल्टियों के सहारे पानी डालकर आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।