मेजा: गौरा गांव में लाखों की लागत से बनाई गई पानी की टंकी से नहीं मिल रहा पानी, लोग परेशान #jansamasya
Meja, Allahabad | Mar 26, 2025 यमुनापार क्षेत्र के कौंधियारा ब्लाक अंतर्गत गौरा ग्राम सभा में जल जीवन मिशन योजना के तहत लाखों रुपए की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कार्य कराया गया है। कार्य दाई संस्था के द्वारा गांव की बस्तियों में पाइप लाइन भी दौड़ा दी गई है। निर्माण कार्य के कई महीने बाद भी ग्रामीणों को पानी नसीब नहीं हो रहा है। उप जिलाधिकारी तपन मिश्रा ने जांच कराने की बात कही।