मेजा: कोहडा़र घाट के पास चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित डंपर बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए पलटा, चालक को आई मामूली चोट
Meja, Allahabad | Mar 27, 2025 मेजा थाना क्षेत्र के कोहड़ार घाट के पास बृहस्पतिवार सुबह एक डंफर चालक गिट्टी लाद कर मार्ग से गुजर रहा था। उसी दरमियान चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई और वह अनियंत्रित हो गया। हादसे में मार्ग के बगल बना एक ग्रामीण का बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए गड्ढे में पलट गया। चालक को मामले चोंटे आ गए, जिसे देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना का वीडियो शाम 4 बजे सामने आया।