मेजा: टिकरी गांव के सामने टायर चोरी कर रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
Meja, Allahabad | Mar 27, 2025 मेजा क्षेत्र के टिकरी गांव के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे के बगल सहबान अली बड़ी गाड़ी के रिपेयर की दुकान खोल रखी है। बुधवार तथा बृहस्पतिवार के मध्य रात्रि दुकान के बगल सो रहे थे। तभी पिकअप सवार दो चोर मौके पर पहुंचे दुकान के पास रखी पुरानी टायर लादने लगे। खटपट की आवाज सुनकर शोर कीए। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने दोनों चोर को पकड़ लिया।