मेजा: सिरसा गंगा घाट पर पानी में डूबे युवक का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल
Meja, Allahabad | Mar 25, 2025 मेजा थाना क्षेत्र के सिरसा गंगा घाट पर रविवार को सिरसा बाजार निवासी 21 वर्षीय अभिषेक वर्मा ने पत्नी से हुए विवाद के बाद पाटून पुल पर से गंगा नदी में चलांग लगा लिया था। पुलिस ने मछुआरों की मदद से जाल डालकर खोज किया लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। घटना के दूसरे व तीसरे दिन मंगलवार को भी एनडीआरएफ की टीम उसकी खोज बीन किया लेकिन देर शाम तक कहीं भी सुराग नहीं लगा