मेजा: जगेपुर कोटहा गांव में ज्वेलर्स की दुकान पर हुई चोरी का 2 दिन बाद भी पुलिस नहीं कर पाई खुलासा, भूक्तभोगी ने दी जानकारी
Meja, Allahabad | Mar 26, 2025 मेजा थाना क्षेत्र जगेपुर कोटहा गांव में बीते रविवार की रात चोरों ने बसंत लाल सेठ पुत्र बिंद्रा प्रसाद सेठ के ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया था। 4 किलो चांदी के आभूषण 10 ग्राम सोना उठा ले गए थे। घटना के दो दिन बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। भुक्तभोगी बसंत लाल सेठ ने बुधवार सुबह 9 बजे करीब घटना की जानकारी दिया है।