विष्णुगढ़: डीवीसी कोनार मध्य विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 105 बच्चों की हुई जांच और बांटी गईं दवाएं
डीवीसी कोनार मध्य विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर, 105 बच्चों के स्वास्थ्य की हुई जांच और बांटी गईं दवाएं। दामोदर घाटी निगम डीवीसी कोनार परियोजना के तहत डीवीसी कोनार मध्य विद्यालय में निशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय के लगभग 105 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सामान्य जांच और दवाईयां वितरित की गई।