कोंडागांव: ग्राम कुसमा में बिजली की करेंट के चपेट में आने से एक किसान की हुई मौत, कोतवाली पुलिस ने किया मर्ग कायम
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुसमा में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कृषि कार्य के दौरान ग्राम कुसमा में रहने वाले नटवर लाल डहेरिया की बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई हैं। नटवरलाल आज सुबह अपने खेत के मक्का बाड़ी में कार्य कर रहा था उसी दौरान फेंसिंग तार में लगे बिजली के तार के चपेट में आ गया जिसके चलते उनकी मौत हो गई है।