कोंडागांव: जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया पत्नी संग मतदान,शत प्रतिशत मतदान का किया अपील
19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत कोण्डागांव के जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत ने अपने पत्नी के साथ मतदान केंद्र में पहुंचकर मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान उन्होंने शुरुआती चरण में हुए मताधिकार के प्रतिशत को जाहिर करते हुए मतदाताओं की उत्सुकता को लेकर खुशी जाहिर किया है। साथ ही उन्होंने लोगों को सत प्रतिशत मतदान का अपील किया है।