कोंडागांव: कोंडागांव के नारंगी नदी स्थित मुक्तिधाम में संदिग्ध अवस्था में मिली एक युवक की अधजली लाश, जांच में जुटी पुलिस
जिला मुख्यालय कोंडागांव के नारंगी नदी स्थित मुक्तिधाम में 20 अप्रैल की सुबह संदिग्ध अवस्था में एक युवक की अधजली लाश मिली है। मौके पर कोंडागांव पुलिस और फोरेंसिक की टीम पहुंच गई है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मुक्तिधाम के चारों तरफ खून के छींटे भी दिख रहे हैं।