नारंगी मुक्तिधाम में एक व्यक्ति की अधजली लाश मिली है। मृतक के पैर बांध कर घसीटने के निशान मुक्ति धाम परिसर में कई जगह पर दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।