कोंडागांव: विधायक, पूर्वमंत्री एवं कलेक्टर ने अपने परिवार के साथ किया अपने मताधिकार का उपयोग, कोंडागांव में 72% से अधिक हुआ मतदान
लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु शुक्रवार को हुए पहले चरण के मतदान में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, विधायक सुश्री लता उसेंडी एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत ने अपने परिवार के संग अपने मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान किया। लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण में कोंडागांव में 72.01% मतदान हुआ है।