कोंडागांव: माटी त्योहार मनाने कचोरा के बच्चो ने सड़क के बीचों बीच बांधा कांटेदार तार,बनियागाँव के बाइक सवार युवक के गले में फसा तार
कोंडागांव स्थित कचोरा के बच्चों ने बीती शाम लापरवाही करते हुए कचोरा मार्ग के डामर प्लांट के पास सड़क के बीचो-बीच कांटेदार तार बांध दिया था। बताया जा रहा है बनियागांव निवासी विनोद कुमार पोयाम पिता बरसात पोयाम उम्र 25 वर्ष बनियागांव से कचोरा जा रहा था, उसी दौरान डामर प्लांट के पास कांटेदार तार की चपेट में आ गया जिसके चलते उनके गले और बाह में गंभीर चोट लगी है।