हुज़ूर: औषधि निरीक्षक और पुलिस की संयुक्त टीम ने कोलार स्थित शिवाय मेडिकल स्टोर पर किया औचक निरीक्षण
Huzur, Bhopal | Jul 25, 2026 औषधि निरीक्षक भोपाल और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को कोलार स्थित शिवाय मेडिकल स्टोर पर औचकनिरीक्षण किया। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर से ट्रामाडोलयुक्त फॉर्मूलेशन के 120 कैप्सूल बरामद किए गए। मौके पर मौजूद व्यक्ति से इन दवाओं के क्रय- विक्रय से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी वैध रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका।