करताना में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित
हितग्राहियों को मिले हितलाभ, आमजन की समस्याओं का हुआ निराकरण
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम करताना में क्लस्टर स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किये गये। साथ ही आमजन की समस्याओं का निराकरण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्री ललित पटेल व श्रीमती रेखा बड़ोदिया, ग्राम सरपंच, कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक श्री शशांक, भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी श्री विशाल, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्री प्रवीण इवने, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित मिश्रा, एसडीएम टिमरनी श्री शैलेन्द्र बड़ोनिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
#CM #MadhyaPradesh
#Jansampark #MadhyaPradesh
#Panchayat, #Rural #Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Huzur, Bhopal | Aug 21, 2026