कटनी में आयकर अधिकारी की संदिग्ध मौत, बंद कमरे में मिला शव
आयकर अधिकारी की बंद कमरे में मौत से सनसनी फैल गई। अधिकारी बरगवां स्थित आयकर विभाग के रेस्ट हाउस में अकेले रह रहे थे। सरकारी ड्राइवर कार की चाबी लेने पहुंचा, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची माधवनगर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अधिकारी बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिले। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और शरीर पर चोट के निशान भी नहीं पाए गए। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।
Huzur, Bhopal | Aug 21, 2026