गाज़ियाबाद: विजयनगर के अंबेडकर नगर में देर रात युवक की हुई हत्या, साथ रहने वाला युवक घटना के बाद हुआ फरार
विजयनगर के अंबेडकरनगर में शुभम(23) नाम के युवक की मंगलवार देर रात को भारी वस्तु से वार करके हत्या कर दी गई। शव कमरे में जमीन पर पड़ा मिला जबकि कमरे का ताला लगा हुआ था। शुभम अपने साथी प्रेम के साथ सौदान सिंह के मकान में किराए पर रहता था। दोनों एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। घटना के बाद से प्रेम फरार है। शक है कि उसी ने भारी वस्तु से वार कर हत्या की है।