गाज़ियाबाद: वसुंधरा में एक घर के भूतल पर लगी आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू, कोई जनहानि नहीं
ग़ाज़ियाबाद के फ़ायर स्टेशन वैशाली को मकान नम्बर-10 बी-41 सैक्टर-10 वसुन्धरा में आग की सूचना मिली, सूचना मिलते ही फायर स्टेशन वैशाली से 2 फायर टैंडर मय यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर जाकर देखा तो भवन 3 मिंजिला बना था और आग भूतल पर एक कमरें में लगी थी, जिसको फ़ायर यूनिट ने शीघ्रता से होज लाइन फैलाकर फायर फाइटिंग कर आग को पूर्ण रूप से शांत किया।