गाज़ियाबाद: मोबाइल टावरों के उपकरण चोरी करने में वांछित 3 अभियुक्तों को क्राइम ब्रांच ने नंदग्राम से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद क्राइम ब्रांच पुलिस में मोबाइल टावरों के उपकरण चोरी करने वाले तीन वांछित अभियुक्त नईम, वसीम और अल्ताफ को नंदग्राम से गिरफ्तार किया है। एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि इन तीनों के ऊपर ₹50000 रुपए का ईनाम था और उनके पास से 10 रेडियो रिसीवर यूनिट और एक वेगनर गाड़ी बरामद की गई है। तीनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।