गाज़ियाबाद: कौशांबी में नाले में गिरी गाय को दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल
गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में रेडिसन ब्लू होटल के पास नाले में मंगलवार की शाम को एक गाय गिर गई। चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल ने बताया कि दमकल विभाग की टीम को सूचना मिली थी की रेडिसन ब्लू होटल के पास नाले में एक गाय गिर गई है, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद गाय को नाले से बाहर निकाल। उन्होंने बताया कि गाय पूरी तरह से ठीक है।