गाज़ियाबाद: हिंडन विहार में इंक फैक्ट्री में लगी आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
ग़ाज़ियाबाद के फ़ायर स्टेशन कोतवाली पर सूचना मिली कि शिवा रूटो प्रिंटिंग इंक हाउस नंबर-1552 हिंडन विहार ग़ाज़ियाबाद मे आग लग गई है। सूचना पर फायर स्टेशन कोतवाली से 2 फायर टैंकर के घटना स्थल के लिए रवाना किए गए। घटनस्थल पर पहुंचकर देखा कि इंक फैक्ट्री मे आग लगी हुई थी और काला धुआ निकल रहा था। फायर सर्विस यूनिट ने तत्काल होज पाइप से आग को बुझाया।