गाज़ियाबाद: यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले चार अभियुक्तों को जीआरपी पुलिस ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
थाना जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले चार अभियुक्त रजनीश, रोहित आसिफ व ओकिन को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष जीआरपी अनुज मलिक ने बताया कि यह चारों यात्रियों को चिन्हित कर उनका मोबाइल फोन चोरी करने का काम किया करते थे और उनके पास एक मोबाइल व 4000 रुपए नगद बरामद किए गए है।