गुप्त सूचना पर CRPF की टीम ने बरहट के जंगली क्षेत्र से 02 देसी पिस्टल और 11 कारतूस बरामद,
सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे विशेष सर्च अभियान के दौरान 215 बटालियन सीआरपीएफ और बरहट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल के निर्देशन में ए/215 बटालियन चोरमारा और 215 बटालियन की क्यूएटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 02 देसी पिस्टल और .303 बोर के 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। उक्त जानकारी बुधवार को दिन के 11 बजे प्रेस व तस्वीर जारी कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और अवैध हथियारों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद द्वितीय कमान अधिकारी राजेश कुमार और सहायक कमांडेंट संतोष कुमार सुमन के संयुक्त नेतृत्व में टीम का गठन कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान संदिग्ध स्थान से हथियार और कारतूस बरामद हुए, जिन्हें नियमानुसार जब्त कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है
इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियारों के नेटवर्क और संभावित नक्सली गतिविधियों को बड़ा झटका लगा है। ए/215 चोरमारा की टीम क्षेत्र में शांति, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और ग्रामीणों में विश्वास का माहौल कायम करने के लिए लगातार फ्लैग मार्च और निगरानी अभियान चला रही है।कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल ने इस सफल ऑपरेशन के लिए QAT टीम और ए/215 बटालियन के अधिकारियों व जवानों के साहस, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर तारीफ की। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सीआरपीएफ पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे। #jamui #jamuinews #CrimeNews #JamuiCrime #viralreelsシ #crpfhcmtyping
Jamui, Jamui | Sep 23, 2026