जमुई में बड़ा हादसा, कर्मा पर्व को लेकर नहाने के दौरान एक साथ दो बच्ची की गई जा^/न
जमुई प्रखंड के अमरथ स्थित महादेव स्थान पोखर में कर्मा पर्व को लेकर नहाने के दौरान मंगलवार की देर शाम 7:00 बजे सतीश महतो की पुत्री रानी कुमारी और बिजली महतो की पुत्री चांदनी कुमारी डू^ब गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से परिजन द्वारा डू^ब^ते हुए दोनों बच्ची को पोखर से निकाला गया और सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों बच्ची को मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो बच्ची की मौत के बाद पूरे परिवार में चीख- पुकार मच गई। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। परिवार वालों के साथ- साथ पूरे गांव में मातम छा गया। घटना की सूचना के बाद समाजसेवी पप्पू मंडल सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और घटना को लेकर दुख प्रकट किया। #jamuibihar #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Sep 23, 2026