जमुई: ABVP के छात्रों ने कचहरी चौक पर जाम कर किया प्रदर्शन
टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ी के पास नाबालिग छात्रा के साथ छे^/ड़^खा^नी और अमानवीय हरकत करने का वीडियो वायरल होने मामले में सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को दिन के 11:00 बजे ABVP के छात्रों ने कचहरी चौक को जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए सभी आरोपितों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। करीब एक घंटे तक छात्रों ने जमकर हंगामा किया और आक्रोश जताया।
प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी में देरी को लेकर आक्रोश जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग भी उठाई।
दरअसल, 19 सितंबर की देर शाम टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ी के पास स्कूटी से छात्र और छात्रा घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ शरारती युवकों द्वारा दोनों छात्र और छात्रा को पकड़ लिया गया और छात्रा के साथ अ^श्ली^ल हरकत की गई। अमानवीय व्यवहार किया गया। इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में तीन को निरुद्ध कर 03 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। #jamuibihar #ABVP #students #studentlife #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Sep 22, 2026